हमारे विद्यालय में प्री प्राइमरी छात्रों के लिए हिंदी कविता प्रतियोगिता 26-9-2025 को आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता का विषय था “त्यौहार”। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में हिंदी भाषा के प्रति प्रेम जागृत करना और उन्हें आत्मविश्वास के साथ मंच पर प्रस्तुत करना सिखाना था।
बच्चों ने अत्यंत उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने दीपावली, होली, रक्षाबंधन और ईद जैसे त्योहारों पर कविताएँ सुनाई। बच्चों ने अपनी मधुर आवाज़, भावपूर्ण अभिव्यक्ति और हाव-भाव से सभी का मन मोह लिया। पूरा वातावरण उल्लास से भर गया। बच्चों के आत्मविश्वास और रचनात्मकता की सभी ने सराहना की। यह प्रतियोगिता बहुत सफल रही। इसने बच्चों को न केवल कविता-पाठ का अवसर दिया बल्कि सही उच्चारण, मंच पर प्रस्तुति और हमारे त्यौहारों के महत्व को समझने का भी अवसर प्रदान किया|
सभी प्रतिभागियों को बधाई!
कविता प्रतियोगिता के विजेता हैं-
| नाम |
कक्षा |
स्थान |
| वैष्णवी बुटोला |
प्री- प्राइमरी
गोल्डीलॉक्स
|
प्रथम |
| दिव्या मान |
प्री. प्राइमरी एलिस |
द्वितीय |
| प्रिशाली |
प्री. प्राइमरी एलिना |
द्वितीय |
| मान्या |
प्री. प्राइमरी एलिना |
तृतीय |
| इनायाआलम |
प्री. प्राइमरी एलिस |
तृतीय |
#girls school Delhi NCR Dwarka