“कहानियों में छिपा ज्ञान अनमोल होता है,
हर पात्र व जीवन का मोल होता है ।
कभी साहस, कभी प्रेम का संदेश मिल जाता है,
कहानी सुनकर हर मन उजियारा हो जाता है ।’’
कहानियाँ केवल मनोरंजन का साधन नहीं होतीं, बल्कि वे बच्चों के व्यक्तित्व विकास, कल्पनाशक्ति एवं नैतिक मूल्यों के निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं । प्रेरणादायक कथाएँ विद्यार्थियों को जीवन में सही मार्ग अपनाने, सामाजिक मूल्यों को समझने तथा आत्मविश्वास के साथ अपनी बात प्रस्तुत करने की प्रेरणा देती हैं ।
इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए ‘क्वींस वैली विद्यालय’ के प्रांगण में कक्षा-छठी की छात्राओं के लिए सतत् विकास लक्ष्य- 4 (गुणवत्तापूर्ण शिक्षा) पर आधारित ‘कथा मंथन – कहानीवाचन प्रतियोगिता’ का आयोजन दिनांक- 06.05.2026 (बुधवार) को किया गया । प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में वाचनकौशल, रचनात्मक अभिव्यक्ति एवं आत्मविश्वास का विकास करना रहा । प्रतियोगिता में छात्राओं ने विभिन्न प्रेरणादायक एवं शिक्षाप्रद कहानियों की रचनात्मक प्रस्तुति देकर सभी को प्रभावित किया । छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया ।
नाम- हिमांशी, कक्षा- छठी ‘अ’
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार हैं-
| PARTICIPANT NAME |
CLASS AND SECTION |
POSITION |
HOUSE |
| Yoshika |
VI -D |
I Position |
Integrity |
| Ayushi Yadav |
VI - A |
II Position |
Courage |
| Arohi Yadav |
VI - A |
III Position |
Courage |